Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, तो इस वजह से की थी युवक की निर्मम हत्या

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते दिनांक 24/08/2024  की सुबह ग्राम गाजा बसकन्या के पास सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान राकेश जोशी के रूप में हुई थी।

मृतक के भाई ने दी थी तहरीर

जिस पर महेश चन्द्र जोशी पुत्र स्व0 दयाकृष्ण निवासी वेतनधार थाना चौखुटिया जिला अल्मोडा ने अज्ञात अभियुक्त द्वारा अपने भाई की हत्या की तहरीर दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए  एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने उक्त घटना का शीघ्र अनावरण करने व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। जिस पर पुलिस टीम जांच में जुटी। सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चंद्र कापड़ी के नेतृत्व में अलग – अलग 5  टीमों का गठन किया गया। टीम ने गहनता से जांच की। 100 व्यक्तियो से पूछताछ की गई। सीसीटीवी जांचे।

आरोपी गिरफ्तार

जिसके बाद दिन-रात पुलिस टीमो के संयुक्त अथक प्रयासों तथा S0G टीम द्वारा दी गई लीड के आधार पर दि0 02.09.2024 को अभियुक्त खीम सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व0 प्रताप सिंह निवासी ग्राम गाजा बसकन्या थाना चौखुटिया जिला अल्मोडा को पूछताछ हेतु थाने लाया गया। अभियुक्त ने बताया कि वह शराब पीने का आदि है,मेहनत मजदूरी कर उससे जो पैसे मिलते है, शराब में उड़ा देता है, पत्नी व बच्चें भी साथ नही रहते है।बताया कि दि0.23.08.2024 को रात्रि लगभग 11 बजे अभियुक्त खीम सिंह अपने कमरे में पहुंचा तो उसने अपने कमरे का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ देखा,एक व्यक्ति उसके बैड में सो रहा था । जिसे उसने उठने के लिए कहा तो वह व्यक्ति उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा तथा उसके गाल मे 02 थप्पड मार दिये। जिससे गुस्से मे आकर बाहर से पत्थर लाकर मृतक राकेश जोशी के सिर व चेहरे पर मारा तो वह उसके कमरे से भागकर सड़क पर चला गया और सिर पकड़कर बीच सड़क मे बैठ गया । उसी वक्त अभियुक्त ने उसके चेहरे एवं सिर पर पत्थर से कई वार किये। जिस दौरान मृतक का राकेश जोशी का मोबाईल जो वही पर गिर गया था जिसे अभियुक्त ने छिपा दिया था और हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल पत्थर को गौशाला की तरफ फेंक दिया, वारदात को अंजाम देते वक्त पहनी कमीज जिसमें खून लगा हुआ था कमरे रख दी थी और म़ृतक के फोन को बबलेश्वर मन्दिर नदी के किनारे पत्थरो के बीच मे छिपा दिया था। अभियुक्त को दि0 02.09.2024 को जुर्म इकबाल करने के उपरान्त हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल पत्थर, वारदात को अंजाम देते वक्त पहनी खून लगी कमीज,मृतक का मोबाईल बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम पुरस्कृत

हत्याकांड का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को डॉ0 योगन्द्र सिंह रावत,डी0आई0जी0 कुमाँऊ रेंज द्वारा 10,000 रुपये का व एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा 5,000 रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 सतीश चन्द्र कापडी – थानाध्यक्ष चौखुटिया 
2-उ0नि0 जसविन्दर सिंह – थानाध्यक्ष दन्या ।
3-उ0नि0 दिनेश नाथ महन्त – थानाध्यक्ष देघाट
4- उ0नि0 कश्मीर सिंह -थानाध्यक्ष सोमेश्वर
5-उ0नि0 कुन्दन सिंह रौतेला – प्रभारी एस0ओ0जी0 अल्मोड़ा
6- उ0नि0 बृजमोहन भट्ट -प्रभारी चौकी मासी
7-अपर उ0नि0 तनुजा हयांकी- महिला थाना अल्मोडा
8-अपर उ0नि0 दीवान सिंह कोरंगा -थाना चौखुटिया
9-हे0कानि0 मनोज कोहली – थाना चौखुटिया
10-हे0कानि0  दीपक कुमार-थाना सल्ट
11-हे0कानि0 विरेन्द्र चन्द्र-थाना सोमेश्वर
12-कानि0 सूरज सिंह बोरा थाना सोमेश्वर
13-कानि0 विरेन्द्र  पाल सिंह- थाना चौखुटिया
14-कानि0 रजनीश वर्मा- थाना चौखुटिया
15- कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
16-कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
17 कानि0 विरेन्द्र बिष्ट, एसओजी अल्मोड़ा
18-कानि0 इन्द्र कुमार, साईबर सैल अल्मोड़ा
19-होमगार्ड सूरज किरौला थाना चौखुटिया
20-होमगार्ड कान्हा आर्या थाना चौखुटिया

Exit mobile version