March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: सोमेश्वर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक, कहा मंहगाई से बेरोजगार, गरीब, किसान, व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान


मंगलवार को सोमेश्वर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें भाजपा सरकार पर क्षेत्र के विकास की अनदेखी का आरोप लगाया गया।

भाजपा की केंद सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और पलायन को बढ़ाया-

इस दौरान बैठक में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे ने कहा कि भाजपा की केंद सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और पलायन को चरम सीमा तक पहुंचा दिया है। वही डबल इंजन सरकार ने कांग्रेस शासन में स्वीकृत विकास कार्यों पर ब्रेक लगा दिया है। वर्तमान सरकार में मंत्री होते हुए सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का कोई सुध लेने वाला नहीं है। कांग्रेस के दौर में स्वीकृत योजनाएं भी अब बंद पड़ी हुई है। जिससे स्थानीय जनता का विकास रूक रहा है।

मंहगाई से बेरोजगार, गरीब, किसान, व्यापारी वर्ग को नुकसान-

बैठक में पर्यवेक्षक संजय गौतम ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों से बेरोजगार, गरीब, किसान, व्यापारी वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए हरीश रावत ने अनेक जनउपयोगी योजनाएं बनाई थी, जिसे भाजपा ने बंद कर दिया है। वही वक्ताओं ने मिशन 2022 की सफलता के लिए बूथ स्तर पर फ्रंटल इकाइयों को मजबूत करने व सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम जनता तक ले जाने की अपील की।

इस दौरान यह लोग रहे उपस्थित-

इस दौरान बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल संचालन युकां विधानसभा अध्यक्ष दिनेश नेगी ने किया। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे और पर्यवेक्षक संजय गौतम विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह खोलिया, पूर्व जिपं सदस्य बालम भाकुनी, मीडिया प्रभारी राजेश गिरी, प्रकाश खाती, प्रकाश बिष्ट, गणेश बजेठा, राजू भट्ट, कमलेश कुमार, सन्तोष कुमार, श्याम सिंह दोसाद, जीवन राणा, कुन्दन भण्डारी, कुशाल राम, शंकर गिरी, भुवन दोसाद, दीपा जोशी, कमला गोस्वामी, पुष्पा आर्य, हीरा मेहरा, राजेंद्र बोरा, सुन्दर बिष्ट, चन्दन वर्मा, रिंकू बोरा आदि उपस्थित रहे।