Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खंड शिक्षा अधिकारी की कार और एसबीआई बैंक कर्मी की बाइक की हुई भिड़ंत, बैंक कर्मी घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के अल्मोड़ा-घाट पनार एनएच पर दौड़म के पास दो वाहनों में टक्कर हो‌ गई।

दो वाहनों में टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दन्या स्थित एसबीआई बैंक में तैनात उमेश कुमार निवासी मेरठ बाइक से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। तभी करीब 11:30 बजे के आसपास दौड़म के पास विपरीत दिशा से आ रही कनालीछीना ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु नौगाई के वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें वह घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची दन्या पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने शिकायती पत्र नहीं दिया है।

Exit mobile version