Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आज से ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज से ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन होने वाला है।

आज 11 नवंबर से आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार ताड़ीखेत में आज 11 नवंबर से इसका आयोजन होगा। यह प्रतियोगिताएं मिनी स्टेडियम और जेएनवी के खेल मैदान में आयोजित होंगी। इस प्रतियोगिता में 11 न्याय पंचायतों से चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आज 11 और 12 नवंबर को एथलेटिक्स, 13 नवंबर को खो-खो और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं 14 नवंबर को कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी।

Exit mobile version