Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान का बताया महत्व

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांगो ब्रिगेड के तत्वाधान में विजय बटालियन द्वारा बीते कल शनिवार को अल्मोड़ा में रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर का आयोजन

इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में सैनिकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं ऑलिव ग्रीन्स से जुड़े परिवारों की विवाहित महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सकों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया।‌ यह कार्यक्रम सिविल प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से आयोजित किया गया। स्थानीय समुदाय के लिए रक्तदान जैसी इस सराहनीय पहल ने भारतीय सेना और आम जनता के बीच विश्वास, सहयोग और आपसी सौहार्द को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया।

स्वास्थ्य के प्रति भी किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान सेना के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना सदैव देश की सुरक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती रही है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है, बल्कि समाज में मानवता और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।

Exit mobile version