अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के तहसील भिकियासैंण अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र नैलवालपाली के एक गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।
आरोपी बेटा गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार पटवारी क्षेत्र नैलवालपाली के कनगढ़ी गांव निवासी 71 वर्षीय गावली देवी पत्नी मूसीराम बुधवार सुबह अपने बेटे आंनद राम को उसके घर कुछ सामान देने गई थी। तभी किसी बात पर आंनद राम ने कुल्हाड़ी से अपनी मां के सिर में लगातार वार कर दिए। इस हमले में महिला की मौके पर मौत हो गई।कानूनगो हरि किशन ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे हत्या की सूचना मुखबिर से मिली। सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची। तब वहां बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी। जिस पर राजस्व टीम ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया और पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया। इसके साथ ही हत्यारोपी बेटे आनंद राम को हिरासत में लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है।