Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: तीन दिन से लापता महिला का कोसी नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सुनियाकोट गांव से पिछले तीन दिनों से लापता एक 43 वर्षीय महिला का शव कोसी नदी से बरामद हुआ है।

जांच कर रही पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार सुनियाकोट गांव निवासी हरीश मेहरा की पत्नी खष्टी देवी (43 वर्ष) बीते 4 जून को अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि परिजनों ने अपनी स्तर पर महिला की काफी खोजबीन की और रिश्तेदारों के यहाँ भी पता लगाया, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शनिवार को ग्रामीणों ने द्वारसों-काकड़ीघाट रोड पर बने पुल के नीचे कोसी नदी में एक शव उतराता हुआ देखा। शव की शिनाख्त खष्टी देवी के रूप में होने के बाद ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश परिहार और गोपाल सिंह ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई फिरोज खान और नायब तहसीलदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया महिला के शरीर पर कहीं भी चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिवार में मचा कोहराम

वहीं महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Exit mobile version