अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे विकासखंड के तिमली गांव के छियाणी निवासी गंगा देवी (68) कुछ दिनों पहले घर से लापता हो गई थी।
चार दिन पहले से हुई थी लापता
जिसका मंगलवार को शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले महिला घर से अपने मायके के लिए रवाना हुई लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की। जिसके बाद सुराग नहीं मिलने से परिजनों ने देघाट थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वही अब मंगलवार को मल्ला भाकूडा के गुनसौ नौले के समीप नाले में महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस जांच कर रही है।