अल्मोड़ा: जनपद के नैनी रोड पर सोमवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। जाख लीसा डिपो के पास मोड़ पर एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन (संख्या UK04TA 5525) अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया।
खाई में गिरा वाहन
जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार सभी 07 घायलों को तुरंत खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस और अन्य निजी वाहनों के माध्यम से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) धौलादेवी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।
घायलों की सूची
1. सचिन बोरा (पुत्र राजन सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी- चमुवा जागेश्वर) – वाहन चालक
2. काजल कार्की (पुत्री जगत सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी- चमुवा जागेश्वर)
3. शिवम कार्की (पुत्र केसर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी- चमुवा जागेश्वर)
4. विपिन सिंह (पुत्र रमेश सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी- चमुवा जागेश्वर)
5. सोनू सिंह (पुत्र राजन सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी- चमुवा जागेश्वर) – मामूली चोट के चलते मौके से अपने घर चले गए हैं
6. अजय सिंह (पुत्र आनंद सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी- पबगाड़ जागेश्वर) – सर में गहरी चोट
7. अंकित कार्की (पुत्र पूरन सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी- चमुवा जागेश्वर)