Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में लगा पुस्तक मेला, छात्र-छात्राओं को निशुल्क वितरित हो रहीं पुस्तकें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर में दो दिवसीय पुस्तक मेला लगा है।

पुस्तक मेले का आयोजन

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से अध्ययन केंद्र एसएसजे परिसर में यह मेला लगा है। जिसकी शुरुआत सोमवार को हुई। इस पुस्तक मेले में छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें वितरित की जा रही हैं। इसमें समाज, हिंदी, अंग्रेजी, शिक्षा, मनोविज्ञान आदि से जुड़ी पुस्तकें शामिल हैं। आज भी मेला लगाया जाएगा।

Exit mobile version