Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राज्य स्तरीय ओलंपिक, मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के बॉक्सरों ने जीते कुल छह पदक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के बॉक्सरों ने राज्य स्तरीय ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया।

जीते छह पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खिलाड़ी बॉक्सरों ने कुल छह पदक जीते हैं। इसमें दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कास्य पदक शामिल हैं। इसमें अल्मोड़ा के हर्ष जोशी और हरीश सिंह ने स्वर्ण पदक जीता है। सूरज सिंह, पवन कुमार आर्या और हर्षित नेगी ने रजत पदक जीता है। इसके अलावा आर्यन आर्या ने कास्य पदक जीता है।

दी बधाई

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर डीएसओ महेशी आर्या, उत्तराखंड बॉक्सिंग सचिव गोपाल सिंह खोलिया, उत्तराखंड बैडमिंटन सचिव बीएस मनकोटी, लियाकल अली खान, हरीश कनवाल, बीएस भंडारी आदि ने बधाई दी है।

Exit mobile version