Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: भिकियासैंण सैलापानी के पास यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 07 यात्रियों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विनायक के पास सैलापानी के समीप एक बस गहरी खाई में गिर गई।

खाई में गिरी बस

मिली जानकारी के अनुसार भिकियासैंण के विनायक मार्ग के पास बस के गहरी खाई में गिरने की सूचना है। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस रामनगर की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 08 बजे सैलापानी के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कई यात्रियों की मौत हो गई। अब तक पांच शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि दो अन्य मृतक की पुष्टि बाद में हुई है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 12 यात्री सवार थे,घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हुए। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई। पुलिस टीम व रेस्क्यू टीम मौके पर है। रेस्क्यू अभियान जारी है।

Exit mobile version