Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: ददरिया से सल्ट जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज शाम सल्ट मार्ग पर एक सड़क हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है।

कार हुई दुघर्टनाग्रस्त

मिली जानकारी के अनुसार, शाम लगभग 6:00 बजे एक वाहन (संख्या: HR 26 EX 8497), जो रैणा ददरिया से सल्ट की ओर जा रहा था, अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के वक्त वाहन में कुल 03 व्यक्ति सवार थे, जो इस घटना में घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) देवायल भिजवा दिया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

घायलों का विवरण

घायलों का नाम पवन सिंह पुत्र (S/o) राम सिंह, उम्र- 26, ग्राम- सौली हरड़ा भौनखाल तल्ला सल्ट, थाना- भतरौजखान, अजय रावत पुत्र (S/o) देवेन्द्र सिंह रावत, उम्र- 25, ग्राम- स्याल्दे लैंगा डडिमिया सल्ट व कपिल सिंह पुत्र (S/o) जीवन सिंह, उम्र- 20, ग्राम- सौली हरड़ा भौनखाल तल्ला सल्ट, थाना- भतरौजखान है।

Exit mobile version