Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: एलआर साह रोड पर स्थित डेयरी की दुकान में उठने लगी आग की भीषण लपटे, आग बुझा रहें दुकान मालिक-पुत्र झुलसे

अल्मोड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के विशाल मेगा मार्ट के पास दूध की डेयरी में अचानक आग की लपटे उठने लगी। जिससे आसपास अफरातफरी मच गई।

दूध की डेयरी की दुकान में लगी आग

जानकारी के अनुसार आज सुबह 9:30 बजे के आसपास विशाल मेगा मार्ट के पास गोपाल सिंह सांगा की दूध की डेयरी में अचानक आग धधकने लगी। जिससे हड़कंप मच गया। जिसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब 10 बजे आग पर काबू पा लिया गया। यह आग की लपटे इतनी विकराल थी कि दुकान के ऊपर हिस्से तक पहुंच गई।आग की लपटों को देखते हुए इसे बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की तीन गाड़िया मौके पर भेजी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अत्यधिक भीड़भाड़ वाला होने और आसपास की दुकानों में आग फैलने की आशंका के चलते दमकल की तीन गाड़ियों को लगाया गया। इस हादसे में पूरी दुकान को काफी नुकसान हुआ है। वहीं इस हादसे में डेयरी मालिक गोपाल सिंह सांगा और उनके पुत्र झुलस गए है। जिसके बाद दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में रिसाव या शॉट सर्किट हो सकता है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Exit mobile version