Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को एक रेस्टोरेंट में आग लगने से  काफी नुकसान की खबर सामने आई है।

रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग

मिली जानकारी के अनुसार नगर के लिंक रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार देर शाम यह घटना घटी। जब विनोद जोशी अपना रेस्टोरेंट बंद कर घर को चले गए। कुछ देर बाद रेस्टोरेंट से धुंआ उठने लगा और आग ने भीषण रूप ले लिया। जिसके बाद इसकी सूचना फायर सर्विस को दी गई। साथ ही रेस्टोरेंट मालिक को भी सूचना दी गई। जिसके पश्चात विनोद जोशी व उनके भाई मौके पर पंहुचे। आग बुझाने के दौरान नगरपालिका निवर्तमान सभासद मनोज जोशी भी घायल हो गये। आग बुझाने के दौरान उनके हाथ झुलसे है।

रेस्टोरेंट का समान जलकर राख

फायर सर्विस मौके पर पंहुची और स्थानीय लोगों व फायर सर्विस टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक रेस्टोरेंट का समान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि शॉट सर्किट के रेस्टोरेंट में आग लगी। वहीं इससे लाखों के सामान को नुकसान पंहुचने का अनुमान जताया है।

Exit mobile version