Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: धू धू कर धधक रहें जंगल, लक्ष्मेश्वर खुटकुणी भैरव मंदिर के पास जंगल में लगी आग

अल्मोड़ा में आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। मई के साथ ही जिले में वनाग्नि की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अल्मोड़ा में आज भी आग की घटनाएं सामने आई है। आज रविवार को नगर के लक्ष्मेश्वर के पास खुटकुणी भैरव मंदिर से सटे जंगल में दिन में आग लगने की सूचना है।

जंगल में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार आज नगर क्षेत्र से लगे लक्ष्मेश्वर के पास जंगल में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। यह आग मंदिर परिसर से ऊपर की ओर बढ़ने लगी। स्थानीय लोगों द्वारा भी पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके बाद फायर टीम को सूचना दी गई है। खबर लिखे जाने तक टीम अभी नहीं पंहुची है।

Exit mobile version