Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: भारी बारिश का अलर्ट, आज सभी स्कूल बंद करने के निर्देश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। जगह जगह नदी नाले उफान पर है। अल्मोड़ा जिले में भी लगातार बारिश का दौर जारी है।

आज बंद रहेंगे स्कूल

मौसम के अलर्ट के बीच स्कूलों में सोमवार यानी आज अवकाश रहेगा। इन दिनों लगातार तेज वर्षा और आगे भी मौसम के अलर्ट के बीच जिला प्रशासन भी सक्रिय है। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने जिले के सभी शासकीय और अशासकीय, गैर सरकारी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों में आज 8 जुलाई को अवकाश की घोषणा की हैं।

Exit mobile version