Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: बुजुर्ग महिला से छीनाझपटी कर लूटे गहने, किया घायल, पुलिस ने चोरी के जेवरों के साथ चोर को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 11/08/2024 को मुकदमा वादी रघुवीर सिंह निवासी ग्राम पिपना थाना सल्ट ने एक लिखित तहरीर से अवगत कराया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने पिपना में एकांत जगह पर अचानक पीछे से आकर उसकी चाची का गला व मुंह दबाकर पहने जेवरात जिसमें कानों के सोने के कुंडल, गले की सोने की माला, एक गलोबंद,कान की मशीन लूटकर ले गया, जिसमें चाची को दोनों कान लूट के दौरान फट गये एवं बुरी तरह से घायल हो गये। जिस पर थाना सल्ट में  धारा 309 (4)/309(6)BNS-2023 के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई ।
    
पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष सल्ट को अभियुक्त की गिरफ्तारी व लूटे हुए जेवरात की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जनता की मदद से लूट के अभियुक्त कैलाश उर्फ किशोर मनराल पुत्र बलवन्त सिंह निवासी सैंणमानुर, सल्ट हाल निवासी के-12-21 वेस्ट गोन्डा थाना भजनपुर दिल्ली को रामनगर सल्ट से गिरफ्तार कर कब्जे से लूटे गये जेवरात बरामद किये गये।

थाना सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल

1-थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद
2-अपर उ0नि0 मोहन चन्द्रा
3-हे0कानि संजू कुमार
4-हे0कानि चन्द्रपाल सिंह
5-कानि0  प्रमोद ध्यानी

Exit mobile version