अल्मोड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे का स्थानांतरण हो गया है।
आदेश जारी
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों के पदभारों में बदलाव किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। इसी क्रम में चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) का तबादला कर दिया है। वहीं अल्मोड़ा जिले के नये डीएम अंशुल सिंह होंगे।
📌📌चमोली- गौरव कुमार
📌📌पिथौरागढ़- आशीष कुमार भटगाई
📌📌अल्मोड़ा- अंशुल सिंह
📌📌बागेश्वर- आकांक्षा कोंडे
📌📌नैनीताल- ललित मोहन रयाल



