Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: बस को रास्ता देने पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन, 05 लोग घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र के डोटीयाल नामक स्थान पर आज शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टला।

खाई में गिरा वाहन

मिली जानकारी के अनुसार जब सामने से आ रही बस को रास्ता देने के प्रयास में पिकअप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और अपनी निजी गाड़ियों से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए देवायल, सल्ट अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घायलों ने बताया कि अगर वाहन की बस से टक्कर होती तो जान-माल के नुकसान की संभावना थी।

सल्ट हादसे में वाहन में सवार व्यक्तियों का विवरण

1- वाहन चालक– सकाम सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट निवासी सराईखेत, तह० स्याल्दे जिला अल्मोड़ा (घायल)
2- सुभाष निवासी नेपाल, उम्र 22 वर्ष (गंभीर घायल)
3- चंद्रसेन पुत्र रोशन सैनी निवासी फतेहपुर जिला बिजनौर, उम्र 36 वर्ष (घायल)
4- विजेंद्र पुत्र शंभू दयाल निवासी हिदायतपुर जिला बिजनौर, उम्र 31 वर्ष (घायल)
5- राजेंद्र पुत्र जागन सिंह निवासी केलाखेड़ा जिला उधम सिंह नगर उम्र 31 वर्ष (घायल)
6- मोबिन पुत्र यासीन निवासी सांवल्दे पश्चिम रामनगर जिला नैनीताल, उम्र 24 वर्ष
7- चंदन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी कोलूपुर नेपाल

Exit mobile version