Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: पुलिस ने चीड़ के अवैध 75 तख्ते व 19 बल्लियां की बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को खनिज/वन सम्पदा का अवैध परिवहन/कारोबार करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

आज दिनांक 18.02.2024 को थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी द्वारा मय पुलिस टीम के औचक चैकिंग के दौरान के पूरन सिंह निवासी कलोटा नारायणी खान दन्या के घर के पास टिन सेड में चीड़ के 75 तख्ते व 19 बल्लियां अवैध बरामद की गई। वन संपदा को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया गया है।

बरामदगी का सामान

चीड़ के 75 तख्ते व 19 बल्लियां

दन्या पुलिस टीम रहीं शामिल

1-थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी
2-अपर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह खाती
3-हेड कांस्टेबल गोपाल गिरी
4-कांस्टेबल पवन थ्वाल

Exit mobile version