Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: भारी बारिश का रेड अलर्ट, जिले में कल सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित, आदेश जारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कल 04 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

कल बंद रहेंगे स्कूल

जिस पर अल्मोड़ा मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए कल दिनांक 4 जुलाई को अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश होने की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी विनीत तोमर के निर्देशानुसार जनपद के सभी शासकीय /अशासकीय, अर्धसरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों के लिए अवकाश रहेगा।

Exit mobile version