Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: एसएसजे परिसर के छात्र ने किया सुसाइड, हाॅस्टल में फंदे से लटका मिला शव

अल्मोड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

छात्र ने की आत्महत्या

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 20 वर्षीय मानव बिष्ट, नैनीताल निवासी के रूप में हुई है। छात्र ने हाॅस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि एसएसजे परिसर के न्यू बाॅयस हाॅस्टल के छात्र मानव बिष्ट अपने एक अन्य साथी के साथ रहता था। उसका साथी इन दिनों घर गया हुआ था। वही आज सुबह जब अन्य साथियों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से अंदर देखा तो छात्र फंदे से लटका हुआ था। बीते देर रात छात्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया। इस घटना के बाद आज सुबह पुलिस को सूचना दी गई। बताया कि छात्र ने निजी कारणों के चलते खुदकुशी की। मृतक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। मौके पर पुलिस पंहुची है। पुलिस जांच कर रहीं हैं। आगे के अपडेट के साथ बनें रहें।

Exit mobile version