Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: कोरोना संक्रमित दो महिलाओं के अस्पताल से लापता होने से मचा हडकंप

   
अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ जिले में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है। वही ऐसे में महिला और बेस अस्पतालों में मंगलवार को कोरोना की पुष्टि होते ही बिना बताए दो पाजिटिव महिलाएं घर चले गई।

अस्पताल से गई दो कोरोना संक्रमित महिलाएं-

जानकारी के अनुसार मंगलवार को होली एंजिल निवासी 32 वर्षीय महिला तेज बुखार से पीड़ित थी। महिला को चक्कर आने पर सुबह तड़के स्वजन उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी वार्ड में उसकी कोरोना जांच की गई। जांच रिपोर्ट पाजिटिव निकलने पर डाक्टरों ने परामर्श और अन्य कार्रवाई के लिए कोविड केंद्र भेजा। लेकिन स्वजन और महिला बिना बताए वहां से चली गई। महिला अस्पताल में भी एक गर्भवती उपचार को अाई, रैपिड जांच में महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद महिला भी बिना बताए घर चले गई। जिसके बाद पुलिस महिला के पते के आधार पर खोज में जुट गई है।

Exit mobile version