Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: दीवार निर्माण के दौरान मलबे में दबे तीन मजदूर, एक की मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती

अल्मोड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के डीनापानी में दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान बड़ा हादसा हो गया।

एक मजदूर की मौत

मिली जानकारी के अनुसार डीनापानी के मैचोड़ गांव में एक घर के पीछे दीवार निर्माण का कार्य चल रहा था। अचानक पगडंडी समेत पूरा मलबा धंस गया। इस दौरान वहां कार्य कर रहे तीन मजदूर इसकी चपेट में आ गए। जबकि तीन मजदूर कुछ दूरी पर होने के चलते सुरक्षित है। सूचना के बाद एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

दो अस्पताल में भर्ती

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी  विनीत पॉल ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। जिरा प्रशासन से एसडीएम संजय कुमार और डीडीएमओ विनीत पॉल भी मौके पर पहुंचे। मौके पर मलबा हटाकर दो मजदूरों को बचा लिया गया। जबकि आनंद राम पूरी तरह मिट्टी में दब चुका था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Exit mobile version