Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 02 गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ लमगड़ा ब्लॉक के चायखान-बेगानिया मोटर मार्ग पर एक मारुति ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

चार लोगों की मौत


इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।‌ यह हादसा चायखान-बेगानिया मोटर मार्ग, लमगड़ा ब्लॉक, अल्मोड़ा में हुआ। इस हादसे कुल 6 लोग सवार थे। वहीं 4 की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। 2 व्यक्तियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कार सवारियों को लेकर चायखान-बेगानिया मार्ग से गुजर रही थी, तभी अचानक वाहन चालक का नियंत्रण खो गया और कार गहरी खाई में समा गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बचाव दल मौके पर पहुँचा और राहत कार्य शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया है। मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह (पुत्र प्रताप सिंह), पान सिंह (पुत्र बिशन सिंह), जगदीश सिंह (पुत्र लक्ष्मण सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान), राजेंद्र बेलवाल (पुत्र नारायण सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान) के रूप में हुई है। घायलों में भोपाल सिंह (पुत्र खीम सिंह), सचिन बेलवाल (पुत्र राजेंद्र बेलवाल) इस घटना में गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

घायलों की मदद

इस कठिन समय में सामाजिक कार्यकर्ता सूरज रावत ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुँचाने और उनके उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। सामाजिक कार्यकर्ता सूरज रावत द्वारा घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के प्रयासों की स्थानीय निवासियों ने सराहना की है।

Exit mobile version