Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: बारिश के बीच हाईवे पर सफर हुआ खतरनाक, क्वारब पुल पर मलवा व पत्थर गिरने से बंद किया मार्ग हुआ सुचारू

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और बारिश का दौर जारी है। अल्मोड़ा जिले में आज सुबह से धूप खिली रहीं। दोपहर से मौसम में बदलाव हुआ और तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। अभी भी बारिश का दौर जारी है।

भारी बारिश से आवागमन में दिक्कत

वहीं अल्मोड़ा नैनीताल नेशनल हाईवे पर क्वारब पुल के पास भारी बारिश से मलबा आ गया। बरसात होने से हाईवे पर आवाजाही खतरनाक हो गई है। हालांकि अभी बारिश हल्की हो गई है। वहीं जाम की स्थिति बन गयी है। फिलहाल क्वारब पुल के पास मलवा व पत्थरों के गिरने के कारण बंद किया गया। दोनों ओर से मलबा आया हुआ है। मौके पर जेसीबी, मशीने पंहुची। जिसके मलवा हटाया गया। बताया है कि स्थिति नियंत्रण में आने के पश्चात् अब गड़ियों का आवागमन सुचारू हो गया है।

Exit mobile version