अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर से अल्मोड़ा की ओर आ रहा एक वाहन आज बसौली के पास हादसे का शिकार हो गया।
खाई में गिरा वाहन
इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन दिल्ली नंबर का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक आशंका वाहन के अनियंत्रित होकर खाई की ओर जाने की जताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।