Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कोसी नदी पर होगा पुल का निर्माण कार्य, निर्माण को टैंडर जारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा-सैनार-चान सड़क में कोसी नदी पर पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा।

निर्माण को टैंडर जारी

इसके लिए पुल के निर्माण को टैंडर जारी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पुल की मांग के लिए लोगों की ओर से आंदोलन भी किया गया था। अब छह करोड़ की लागत से नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। टैंडर भी जारी कर दिए गए हैं। साथ ही 1.5 किलोमीटर रेड रोड व नगनीकरण कार्य के लिए भी टैंडर जारी किए गए हैं।

Exit mobile version