Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस एवं साईबर सैल की शानदार कार्यवाही, 05 लाख से अधिक कीमत के मोबाईल फोन बरामद

डॉ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रभारी साईबर सैल तथा समस्त थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ता द्वारा मोबाईल खोने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए मोबाईल बरामद कर शिकायतकर्ताओं को सुपुर्द किये जाने के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/नोडल अधिकारी साईबर सैल सुश्री ओशिन जोशी के कुशल नेतृत्व में साईबर सैल अल्मोड़ा व थाना पुलिस टीम द्वारा माह जनवरी 2022 में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से खोये हुए लगभग 540000.00 रूपये कीमती 27 मोबाइल फोन अलग अलग कंपनी के बरामद किये गये।

अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया

         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा तथा नोडल अधिकारी साईबर सैल द्वारा बरामद किये गये उक्त मोबाईल फोन आज दिनांक 02.02.2022 को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में सभी मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये । शिकायतकर्ताओं को उनके कीमती मोबाईल मिल जाने पर उनके चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई दी एवं अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को एक हजार रूपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

एसएसपी अल्मोड़ा की सम्मानित जनता से अपील:

   एसएसपी अल्मोड़ा की सम्मानित जनता से अपील की है कि आज के आधुनिक युग में मोबाईल रोजमर्रा की जरूरत बन गयी है, क्योकिं उनमें महत्वपूर्ण जानकारियां भी होती है।  अपने मोबाईल खो जाने पर तत्काल अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साईबर सैल (9411137157)  को सूचित करें,  जिससे आवश्यक ट्रैकिंग प्रक्रिया शुरू कर पुलिस टीम मोबाईल बरामद करा सकें।

बरामदगी टीम

1- श्री अरूण कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा
2- कानि0 मोहनबोरा – साईबर सैल
3- कानि0 संदीप सिंह एसओजी
4- म०कानि गीता बिष्ट एसओजी
5- कानि0 बलराम सिंह  कोतवाली अल्मोडा

Exit mobile version