Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 05 माह से वेतन न मिलने पर बीएसएनएल के आउटसोर्स कर्मियों ने किया प्रदर्शन, किया अधिकारियों का घेराव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पांच महीने से वेतन न मिलने से बीएसएनएल के आउटसोर्स कर्मियों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।

उपमहाप्रबंधक प्रचालन एनके सागर और एसएन रावत का किया घेराव

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बीएसएनएल कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने अधिकारियों का घेराव करते हुए कहा कि उन्हें अगस्त 2023 से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से 60 कर्मचारियों का पीएफ भी जमा नहीं किया जा रहा है और उनके वेतन से कटौती की जा रही है। साथ ही वेतन नहीं मिलने से उन पर आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

दिया समर्थन

इस मौके पर कर्मियों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज और पूर्व राज्य मंत्री एके सिंकदर पवार भी मौके पर पहुंचे। वहीं जगत सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र उपाध्याय, राकेश लोहनी, गीता मेर, तनुजा, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहें।

Exit mobile version