Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाई गई बूढ़ी दिवाली (ईगास), जलाए दीए, की आतिशबाजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बीते कल मंगलवार को धूमधाम से बूढ़ी दिवाली (ईगास) का पर्व मनाया गया।

लोगों ने जलाए दीए

इस दौरान बच्चों ने आतिशबाजी करने के साथ रंगोली आदि बनाई। इसके अलावा लोगों ने मंदिरों में विधि विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने घर के आंगन में बने ओखल में सूपे और मूसल की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। शाम को अंधेरा होते ही लोगों ने घरों में दीपक जलाए।

Exit mobile version