Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: घर में घुसा सांड, सेलाखौला वार्ड की पार्षद वंदना वर्मा व नगर निगम के संयुक्त प्रयासों से सकुशल रेस्क्यू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बीते दिनों शनिवार को हुक्का क्लब के पास मुकेश साह के घर में एक सांड घुस गया था।

मवेशी का सकुशल रेस्क्यू

फायर टीम द्वारा भी जिसको निकालने की कोशिश की गई। जिसके बाद इसकी सूचना सेलाखोला वार्ड की पार्षद वंदना वर्मा व नगर निगम के नगर सह आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी को दी गई। नगर निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मवेशी को बाहर निकाला। जिसमें नगर निगम के नगर सह आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी, नगर निगम के अमिन बसंत वल्लभ पांडे व सेलाखौला वार्ड की पार्षद व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की महिला जिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा की टीम के संयुक्त प्रयासों से मवेशी का सकुशल रेस्क्यू किया गया।

Exit mobile version