Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चोरी का खुलासा, बंद घर से ताला तोड़कर आभूषण व नगदी चुराने वाला शातिर चोर बिहार से गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 18/12/2025 को हाल थपलिया अल्मोड़ा निवासी महेन्द्र देवड़ी सिंह देवड़ी द्वारा परिवार की अनुपस्थिति में किसी अज्ञात द्वारा ताला तोड़कर सोने के आभूषण व पर्स में रखे  (लगभग 16000 रू0) चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी थी। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर नं0- 107/2025 भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) 331(4) बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस की कार्यवाही

इस मामले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले का संज्ञान लेकर संबंधितो को चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए सीसीटीवी की फुटेजों का गहन अवलोकन कर अथक प्रयास से दिनांक 31.12.2025 को अभियुक्त संजय तिवारी उम्र- 49 वर्ष पुत्र स्व0 जगन्नाथ तिवारी निवासी-नथनपुर थाना गौतमनगर जिला-शिवान बिहार को शिवान बिहार से गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर 07 ग्राम पीली धातु (सोना) व 4010 रुपये और 02 कम्बल बरामद किया गया। एफआईआर से सम्बन्धित बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की गयी।

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा-चौकी प्रभारी धारानौला
2. कानि0 राकेश खेतवाल
3. कानि0 गिरीश प्रसाद

Exit mobile version