Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: काकड़ीघाट- दिल्ली रूट पर शुरू हुई बस सेवा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में काकड़ीघाट- दिल्ली रूट पर बस सेवा शुरू हो गई है।

मिलेगी बेहतर सुविधा

मिली जानकारी के अनुसार इस मौके पर नीब करौली आश्रम के मुख्य पुजारी आंनद गैड़ा, विवेकानंद सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र परिहार, बिशन सिंह कनवाल, दिलीप सिंह बोहरा, गोपाल सिंह कनवाल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर बस सेवा का शुभारंभ किया। बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालु कर्कटेश्वर महादेव मंदिर और स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली आदि के दर्शन भी कर सकेंगे। साथ ही बस में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Exit mobile version