Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: परचून की दुकान की आड़ में शराब बेचने का धंधा, पुलिस ने दुकानदार को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।
    
पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम मे दिनांक- 09/04/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान घटगाड़ बाजार में एक परचून की दुकान में दुकानदार अवैध रुप से शराब बेचते हुए पाया, जिसके कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब 09 बोतल Soulmate whisky, 06 बोतल Mcdowells whisky , 20 केन Tuborg  बियर बरामद  होने पर अभियुक्त देव सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय किसन सिंह रावत निवासी ग्राम सुरमौली, देघाट अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए, थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

देघाट पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उपनिरीक्षक हरविंदर सिंह
2. कानि0 आनंद सिंह मेहरा

Exit mobile version