Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फास्ट फूड रेस्टोरेंट की आड़ में शराब बेचने का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।
      
पुलिस की कार्यवाही

आज दिनांक- 13/04/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान मालिखेत बाजार में एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में संचालक अवैध रुप से शराब बेचते/पिलाते हुए पाया, जिसके कब्जे से 04 बोतल व 16 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर अभियुक्त प्रकाश सिंह नेगी उम्र 33 वर्ष पुत्र कमल सिंह निवासी ग्राम नगर कोटिया पोस्ट बरंगल थाना देघाट जनपद अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए, थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

थाना देघाट पुलिस टीम रहीं शामिल

1 अपर उपनिरीक्षक गणेश सिंह राणा
2 हेड कानि0 मनोज पाण्डे

Exit mobile version