Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दुकान की आड़ में शराब पिलाने का कारोबार, पुलिस ने दुकानदार को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को साकार करने के लिए जनपद के समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी,बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
         
पुलिस की कार्यवाही

जिस पर दिनांक 27.06.2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बाड़ेछीना बाजार में एक दुकानदार प्रदीप चम्याल उम्र- 28 वर्ष पुत्र राम पाल सिंह चम्याल निवासी ग्राम चनौली पो0 बाड़ेछीना, धौलछीना जनपद अल्मोड़ा अपनी दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाते हुए पाया गया। जिसके कब्जे से कुल ढ़ेड बोतल देशी शराब बाजपुर मार्का बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी है।

धौलछीना पुलिस टीम

1-अपर उ0नि0 गोकुल प्रसाद
2-हे0कानि0 कुन्दन लाल
3-कानि0 धनी राम

Exit mobile version