Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज, डीएम ने प्रशासनिक तैयारियों को लेकर कसी कमर, अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी

​अल्मोड़ा: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की प्रशासनिक तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज सभी नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं, प्रक्रियाओं और पूर्व तैयारियों को समय रहते पुख्ता करना था।
​बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चुनाव एक अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसे पूरी तरह निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना पूरे जिला प्रशासन का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यों और भूमिकाओं को लेकर पूरी तरह स्पष्ट रहें तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों व नियमावलियों का गहन अध्ययन कर लें।

​लापरवाही पर सख्त रुख

जिलाधिकारी ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी स्तर पर अस्पष्टता, लापरवाही या आखिरी समय की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चुनाव कार्यों के लिए आवश्यक कार्मिकों की समय पर व्यवस्था करने और उनके प्रशिक्षण के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी तालमेल बनाकर अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
​
रहें मौजूद

इस बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, परियोजना निदेशक के. एन. तिवारी सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े तमाम नोडल और सहायक नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version