Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक,आगामी चुनावों पर रणनीति बनाने पर हुआ मंथन

कैबिनेट मंत्री ने कल सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली मंडल के काकड़ीघाट पहुंची। कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनावों को लेकर बैठक की।बैठक से पूर्व कैबिनेट मंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया

राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को लेकर तैयारी करने के साथ ही राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि यह हमसब की जिम्मेदारी है कि हम सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाए ताकि सभी को योजनाओं का लाभ मिल सके।कहा कि आज सरकार लोगों के हितों के लिए कई योजनाए संचालित कर रही है।माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव की तैयारी करने के निर्देश दिए।वहीं कार्यकर्ताओ द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं को भी रखा गया।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

इस अवसर पर मजखाली मंडल अध्यक्ष  भूपाल सिंह परिहार ,मंडल महामंत्री  दीपक बोरा ,जिला पंचायत सदस्य  धन सिंह रावत ,पूर्व मंडल अध्यक्ष  बिशन कनवाल ,विधायक प्रतिनिधि  भुवन जोशी ,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष  प्रीति गोस्वामी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष (मजखाली) दीपक बिष्ट ,राजू रावत ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष (मजखाली) दीपक वर्मा ,ग्राम प्रधान  जानकी देवी  सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Exit mobile version