Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की प्रेस वार्ता, गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी डॉ. धन सिंह रावत ने आज मंगलवार को अल्मोड़ा में प्रेस वार्ता की।

जिले के प्रभारी डॉ. धन सिंह रावत ने की प्रेस वार्ता

नगर के एक होटल सभागार में यह प्रेस वार्ता आयोजित हुई। इस मौके पर डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्र सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। वहीं, टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के लिए सर्वे कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही पहाड़ के क्षेत्र भी रेल सुविधा से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 65 लाख लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। साथ ही कहा कि अल्मोड़ा में सेराघाट-सरयू पम्पिंग योजना की स्वीकृति मिली है। जल्द ही लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, ललित लटवाल, धमेंद्र बिष्ट, रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version