Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आज जनपद अल्मोड़ा के भ्रमण पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यह रहेगा कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज सोमवार को केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर आ रहें हैं।

दी कार्यक्रम की जानकारी

इस संबंध में प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत जिला कार्यालय अल्मोड़ा ने जानकारी दी। जिसमे बताया कि आज दिनांक 9 जून 2025 को केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत इस जनपद के भ्रमण पर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री बग्वाली पोखर अल्मोड़ा में आयोजित जनता दरबार में प्रतिभा करेंगे। यह जनता दरबार 11:00 बजे से बग्वाली पोखर रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री साढे तीन बजे बग्वाली पोखर से प्रस्थान कर सायं 5:00 बजे अल्मोड़ा पहुंचकर रात्रि विश्राम अल्मोड़ा में करेंगे। दिनांक 10 जून 2025 को 9:00 बजे शिखर होटल अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री के 11 वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने के अवसर पर उनकी उपलब्धियां के संबंध में प्रेस वार्ता करेंगे। 10:45 पर अल्मोड़ा से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Exit mobile version