Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बिनसर अभयारण्य वनाग्नि के मृतकों के परिजनों से मिली कैबिनेट मंत्री, कहा- आश्रितों को मिलेगी नौकरी, दिया यह आश्वासन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के बिनसर अभयारण्य में बीते गुरूवार को हुए भीषण अग्निकांड में 04 वन कर्मी और पीआरडी जवान ने अपनी जान गंवाई। वहीं 04 गंभीर रूप से झुलसे कर्मियों का उपचार चल रहा है।

प्रभावितों के साथ खड़ी सरकार

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कैबिनेट मंत्री मृतकों के परिजनों और घायलों के परिवार वालों से मिलने पहुंची। जिस परिजन अपने को खोने के दर्द में खुब रोए। मंत्री भी भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में मृतक वन बीट अधिकारी त्रिलोक सिंह मेहता के परिजन सरकारी नौकरी के अधिकारी हैं। वहीं मृतक पीआरडी जवान पूरन सिंह के एक परिजन को नौकरी दी जाएगी। घायल पीआरडी जवान को स्वस्थ होने तक पूरा वेतन दिया जाएगा। अन्य घायलों का सरकार समुचित उपचार करवा रही है और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के भी हरसंभव प्रयास होंगे।

Exit mobile version