Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 562 कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज बुधवार को चयनित की गई सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

वितरित किए नियुक्ति पत्र

अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य में 6330 आंगनबाड़ी सहायिकाओं और 722 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं यानी कुल 7052 पदों पर भर्ती की गई है।इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में कुल 562 की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बाकी रिक्त पदों को भरने के लिए भी जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

रहें मौजूद

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, सीडीओ दिवेश शाशनी, रवि रौतेला, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद, डीएसओ महेशी आर्या, विनीत बिष्ट, हरीश कनवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version