अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोडा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को अल्मोडा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दो पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया।
दो पेयजल योजनाओं का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री ने इसके अलावा मंत्री ने एक मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये देने का ऐलान भी किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखण्ड जल संस्थान के अल्मोड़ा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत विधान सभा क्षेत्र सोमेश्वर के अन्तर्गत गांव अमखोली में नाईढौल पम्पिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 198.21 लाख की लागत से तैयार हुई इस योजना से क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर होगी और गृहणियों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के कोतवाल गांव में भी पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। रेखा आर्या ने गांव कोट्यूडा में एक खेल मैदान का भूमि पूजन किया।
जनसमस्याओं पर की सुनवाई
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याएं भी बताई। जिसमें पेयजल लाइन, सडकों को पक्का करने और आर्थिक सहायता जैसी मांगे शामिल रही। मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता पेयजल गीता भाकुनी से उनके विभाग से संबंधित समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया और अन्य के जल्द समाधान के लिए आश्वासन दिया। इसके पहले रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भकुना ( ताकुला) में आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसमस्याओं पर सुनवाई की।
इतनी राशि स्वीकृत
इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्कूल मंदिर आदि को आर्थिक सहायता, सड़कों के डामरीकरण, पेयजल, राशन कार्ड, आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या जैसी समस्याएं उठाई। इनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर ग्राम में स्थित मंदिर में निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए विधायक निधि से ₹3 लाख की राशि स्वीकृत की।