Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल जिले के भ्रमण पर आ रही है कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सोमेश्वर की विकास योजनाओं की करेंगी समीक्षा बैठक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत संजय कुमार ने बताया कि मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण रेखा आर्या इस जनपद के भ्रमण पर आ रहीं है।

दी यह जानकारी

उन्होंने बताया मंत्री दिनॉंक 05 फरवरी, 2026 को 12ः00 बजे काकड़ीघाट से प्रस्थान कर 01ः30 बजे गोविन्दपुर, दौलाघट पहुंचकर मकर संक्रान्ति क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। सांय 03ः00 बजे गोविन्दपुर, दौलाघट से प्रस्थान कर सामेश्वर पहुंचकर रात्रि विश्राम सोमेश्वर में करेंगी। उन्होंने बताया कि मंत्री दिनॉंक 06 फरवरी, 2026 को प्रातः 09ः30 बजे सोमेश्वर से प्रस्थान कर 09ः45 बजे ढूमड़गॉव पहुंचकर भूपाल सिंह मेहरा के सुपुत्र के जनेऊ संस्कार में प्रतिभाग करेंगी। 10ः15 बजे ढूमड़गॉव से प्रस्थान कर 11ः00 बजे ग्वालाकोट पहुॅचकर जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। 01ः00 बजे ग्वालाकोट से प्रस्थान कर 02ः00 बजे सर्किट हाउस अल्मोड़ा पहुॅचकर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगी। उन्होंने बताया कि मंत्री दिनॉंक 07 फरवरी, 2026 को प्रातः 11ः00 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 11ः30 बजे विकास भवन पहुंचकर विधानसभा सोमेश्वर की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करेंगी। 01ः00 बजे विकास भवन से वाया नैनीताल देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगी।

Exit mobile version