Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जनपद के भ्रमण पर आ रहीं हैं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, यह रहेगा 01 व 02 सितंबर का कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने जरूरी जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण रेखा आर्या अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर आ रहीं है।

दी यह जानकारी

उन्होंने बताया कि मंत्री दिनॉंक 01 सितम्बर, 2025 को प्रातः 09ः00 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम से प्रस्थान कर 12ः00 बजे अल्मोड़ा विकास भवन पहुंचकर विधानसभा सोमेश्वर की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगी। 01ः30 बजे विकास भवन से प्रस्थान कर 02ः30 बजे ग्राम अर्जुनराठ पहुंचेंगी। 02ः45 बजे अर्जुनराठ से प्रस्थान कर 03ः00 बजे सोमेश्वर पहुॅचकर रात्रि विश्राम सोमेश्वर में करेंगी। मंत्री दिनॉंक 02 सितम्बर, 2025 को प्रातः 08ः45 बजे सोमेश्वर से प्रस्थान कर 09ः00 बजे चनौदा पहुंचकर शहीद दिवस के अवसर पर शहीद एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन समारोह में प्रतिभाग करेंगी। 11ः00 बजे चनौदा से देहारादून के लिए प्रस्थान करेंगी।

Exit mobile version