Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इस दिन दौलाघट स्टेडियम में लगेगा शिविर, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि एक शिविर का आयोजन होने वाला है।

11 जून को आयोजित होगा शिविर

उन्होंने बताया कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने व जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण किये जाने के उद्देश्य से मंत्री महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण रेखा आर्या की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर 11 जून को विकासखंड हवालबाग के दौलाघट स्टेडियम में लगेगा।

Exit mobile version