Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे के विरूद्ध गांव-गांव तक चल रही मुहिम, ग्राम प्रहरियों से भी सतर्क रहने की अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान जारी है।

दिए यह निर्देश

इसी क्रम में दिनांक 01/06/2025 को थानाध्यक्ष सल्ट  प्रमोद पाठक द्वारा क्षेत्र के लगभग 40 ग्राम प्रहरियों की मीटिंग ली गयी। जिसमे नशे के विरुद्ध एसएसपी द्वारा चलायी जा रही मुहिम को गांव-गांव तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही यह निर्देश दिए।
1-सभी ग्राम प्रहरियों से गांव के बारें में जानकारी ली गयी।
2- अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां पायी जाने पर उसकी सूचना तत्काल थाने में देने हेतु निर्देशित किया गया।
3- गांव में रंजिश, आपसी विवाद, लड़ाई-झगड़े आदि की सूचना तत्काल थाने के सूचित करने हेतु बताया गया।
4-यदि कोई गांव नशा सम्बन्धी सामग्री बेचता हो तो उसकी सूचना तत्काल दें।
5-गांवों में नशे की खेती करने वालों की सूचना थाने को देने हेतु बताया गया। 

Exit mobile version