Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चौखुटिया ब्लॉक से भाजपा व कांग्रेस से ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी घोषित, देखें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया ब्लॉक से भाजपा की चेतना नेगी प्रमुख की प्रत्याशी होंगी। वहीं कांग्रेस ने भी चौखुटिया ब्लाॅक से महेश लाल वर्मा को प्रमुख पद का प्रत्याशी घोषित किया है।

भाजपा ने इनके नाम पर जताई सहमति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों ने रायशुमारी के बाद प्रदेश संगठन को नाम भेज दिए हैं। शनिवार को चौखुटिया गेस्ट हाउस में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए दावेदारी करने वाले लोगों के नाम मांगे गए। भाजपा से एक मात्र चेतना नेगी ने ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए दावेदारी की। जिस पर मौजूद लोगों ने उनके नाम पर सहमति दी। चेतना नेगी बरल सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित होकर आई हैं।

कांग्रेस से इनका नाम

इसके अलावा कांग्रेस ने इस बार महेश लाल वर्मा को चौखुटिया सीट से प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया है। महेश लाल वर्मा कनौनी सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। वर्तमान में वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य है।

Exit mobile version